Wednesday, October 21st, 2026

जसप्रीत बुमराह जल्द बाधेंगे विवाह बंधन में

नई दिल्ली
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बुमराह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें रिलीज करने के लिए रिक्वेस्ट की थी, जिसे बोर्ड ने मान लिया है। उन्होंने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इस बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि चोट हो सकती है, लेकिन अब अलग ही मामला सामने आ रहा है।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि बुमराह ने अपनी शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है। उम्मीद है कि इस सप्ताह उनकी शादी है। एएनआई के अनुसार, अधिकारी ने कहा, 'बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने तैयारियों के लिए ही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया था।' हालांकि, उनकी शादी किससे और कब होनी है इसकी जानकारी नहीं हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, व्यक्तिगत कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं करेगा।

 

#जसप्रीत बुमराह

Source : Agency

पाठको की राय